नागपुर, मार्च 21 -- नागपुर में सोमवार रात हुए दंगों के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। प्रशासन ने गुरुवार को दो थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू हटा लिया, जबकि छह अन्य इलाकों में दो घंटे की राहत दी गई। हालांकि, दंगे के केंद्र रहे महल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी बनी हुई है। पुलिस ने हिंसा के मामले में 17 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। अब तक कुल 95 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, शहर में भड़की आग के पीछे 250 लोगों की एक 'ट्रोल आर्मी' का हाथ था, जिसने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से अफवाहें फैलाकर माहौल को गरमाया। इस मामले में चार नई FIR दर्ज की गई हैं, जिनमें देशद्रोह के गंभीर आरोप शामिल किए गए हैं। इन FIRs में माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) के शहर अध्यक्ष फही...