महाराजगंज, जनवरी 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर के एक लॉन में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा सम्मान योजना के तहत लाभार्थियों में टूल किट व प्रमाण पत्र वितरण का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने 250 लाभार्थियों को निशुल्क सिलाई मशीन व प्रमाण पत्र का वितरण किया। सिलाई मशीन पाकर महिलाओं के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब ये महिलाएं सिलाई को रोजगार बनाकर आत्मनिर्भर बनेंगी। इस दौरान विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना कामगारों व कारीगरों के लिए बहुत उत्तम योजना है। इसका प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भरता की ओर आसानी से बढ़ा जा सकता है। इस योजना के सहारे हजारों महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं। इससे वह स्वयं तो रोजगार कर ही रही हैं अपने आसपास की महिलाओं को भी रोजगार दे रही हैं। उ...