गिरडीह, मार्च 28 -- बेंगाबाद। बेंगाबाद के नावाहार प्रोजेक्ट 2 हाई स्कूल में गुरुवार को एक शिविर का आयोजन किया गया। इसके पहले दीप जलाकर प्रमुख मीना देवी, बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजेश कुमार और बीपीओ के डी सिंह ने संयुक्त रूप से शिविर का शुभारंभ किया और आठ स्कूलों के सामान्य वर्ग को छोड़कर शेष वर्गों की आठवीं कक्षा के 250 छात्र छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। इसमें नावहार प्रोजेक्ट 2 हाई स्कूल छोटकी खरगडीहा, पारडीह, रतनपुर कन्या विद्यालय, चितमाडीह, तेलोनारी, मेहाबांक और लोधरातरी स्कूल के छात्र छात्रायें शामिल हैं। मौके पर प्रमुख मीना देवी, बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू , प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी कृष्णदेव सिंह, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजेश कुमार, स्थानीय मुखिया देवेंद्र यादव, हरिला पंचायत मुखिया सुधीर रजवार,...