देवरिया, अक्टूबर 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। वह विदेश भागने की फिराक में था। मुंबई से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस देवरिया पहुंची। गैंगस्टर पर लूट, चोरी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है। भलुअनी थाने में सिंहपुर निवासी चंदन यादव पुत्र राजेंद्र यादव के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई 2024 में हुई थी। उसके बाद से ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी में जुटी थी, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। भलुअनी पुलिस को सूचना मिली की गैंगस्टर चंदन यादव विदेश भागने की फिराक में है। सूचना के बाद पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया। जिसके बाद लुक आउट नोटिस पर मुंबई एयरपोर्ट से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार चंदन को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस देवरिया पहुंची। लूट समेत छह मुकदमे हैं दर्ज चंद...