बागेश्वर, मार्च 21 -- बागेश्वर, संवाददाता उत्तरखंड स्वाभिमान मोर्चा का बागेश्वर पहुंचने पर स्वागत किया गया। यहां मोर्चा ने चिंतन गोष्ठी का आयोजन किया। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पवार ने कहा कि पिछले 25 सालों से भाजपा व कांग्रेस ने सिर्फ लूटने का काम किया है। इसलिए प्रदेश के लोग नया विकल्प ढूंढ रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका असर देखने को भी मिलेगा। पिंडारी मार्ग स्थित एक पैलेस में शुक्रवार को आयोजित गोष्ठी में कुमाउं संयोजक भूपेंद्र कोरंगा ने कहा कि उत्तरखंड की बेहतरी के लिए संकल्प एक विकल्प का नारा के साथ मोर्चा प्रदेश में भ्रमण कर रही है। 11 पर्वतीय जिलों में चिंतन गोष्ठी के माध्मय से प्रदेश के कई गंभीर मुद्दों को लेकर चर्चा की जा रही है। लोगों के सुझाव भी लिए जा रहे हैं। मोर्चा उपाध्यक्ष त्रिभुवन चौहान ने कहा कि प्रदेश की ज...