नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- भारतीय ऑटोमोबाइल इतिहास की सबसे आइकॉनिक SUVs में से एक टाटा सिएरा (Tata Sierra) एक बार फिर लौट आई है। ये SUV इस बार पहले से भी ज्यादा शानदार अंदाज में आ रही है। टाटा मोटर्स ने इसका नया TVC (The Sierra Story | 1991 to 2025 and Beyond) जारी कर दिया है, जो 90 के दशक की यादों को आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ता है। यह सिर्फ एक वीडियो नहीं, बल्कि एक इमोशनल सफर है, जहां पुरानी यादें नए इनोवेशन से मिलती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- 2 दिसंबर को लॉन्च होगी मारुति ई-विटारा, फुल चार्ज पर 500Km दौड़ेगी1991 से 2025 तक- एक SUV का सफर जो बनी 'लेजेंड' TVC की शुरुआत 1991 की ओरिजिनल टाटा सिएरा (Tata Sierra) से होती है। वही कार, जिसने भारत में पहली बार लाइफस्टाइल SUV का कॉन्सेप्ट पेश किया था। इसके टीजर व...