रांची, नवम्बर 13 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड पुलिस ने राज्य गठन के बाद से नक्सल अभियान, बल-वृद्धि और साइबर अपराध नियंत्रण जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां गिनायीं। राज्य पुलिस प्रवक्ता सह आईजी अभियान डॉ माइकल राज एस ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर उपलब्धियों की जानकारी दी। आईजी अभियान ने बताया कि नक्सल अभियान के तहत, झारखंड पुलिस ने वर्ष 2001 से सितंबर 2025 तक 10,769 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 324 ने आत्मसमर्पण किया और 235 नक्सली मारे गए। इसी अवधि में, पुलिस ने 710 पुलिस हथियार और 761 नियमित हथियार भी बरामद किए। नक्सल विरोधी अभियानों के कारण एसआरई जिलों की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में यह संख्या 16 थी, जो घटकर वर्ष 2024 में 11 और सितंबर 2025 तक 4 रह गई है। इन अभियानों में राज्य पुलिस बल ...