देवघर, नवम्बर 15 -- देवघर। झारखंड राज्य के गठन हुए 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। इन 25 वर्षों में कई क्षेत्रों में विकास के कार्य हुए हैं। कहा जाए तो 25 वर्षों में झारखंड की तस्वीर पूरी तरह से बदल चुकी है। लेकिन राज्य में आज तक कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए कोई कार्य नहीं किए गए हैं। देवघर को झारखंड की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है। लेकिन नटराज की धरती देवघर में ही कलाकारों को उचित मंच व सम्मान नहीं मिल पा रहा है। इससे यहां के कलाकारों में काफी रोष है। कलाकारों ने कहा कि झारखंड राज्य के अलग होने पर यहां के कलाकारों में एक आस जगी थी कि अब यहां के कलाकारों को भी उचित मंच व सम्मान मिलेगा। लेकिन राज्य के गठन हुए 25 वर्ष होने के बावजूद भी अभी तक राज्य में आर्ट कॉलेज की स्थापना नहीं हो सकी है। सभी राज्यों में ललित कला एकेडमी की स्थापना हुई है। ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.