सीवान, सितम्बर 25 -- पचरुखी। थाने की पुलिस ने मंगलवार की देर शाम पचरुखी गांव से 25 लीटर विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को पकड़ा। पकड़ाया धंधेबाज इसी गांव का राकेश कुमार है। उसे पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर शाम पुलिस को पचरुखी गांव में एक धंधेबाज द्वारा भारी मात्रा में शराब की खेप उतारने की गुप्त सूचना मिली थी। बाद में, पुलिस ने थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर 25 लीटर विदेशी शराब के साथ धंधेबाज को दबोच लिया। इधर पुलिस पकड़ाए धंधेबाज से पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर मामले की बारीकी पूर्वक जांच पड़ताल में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.