मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर के नयाटोला निवासी रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. मुकेश प्रसाद सिंह के खाते से 25 लाख रुपये के फ्रॉड मामले में साइबर थाने की पुलिस चुनाव बाद पश्चिम बंगाल जाएगी। पश्चिम बंगाल के छह बैंक खातों में फ्रॉड की राशि स्थानांतरित की गई थी। पुलिस खाता धारकों और खाता संचालकों का सत्यापन व गिरफ्तारी करेगी। इसको लेकर साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने आईओ इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार को निर्देश दिया है। फ्रॉड के शिकार डॉ. मुकेश प्रसाद सिंह जब थाना में एफआईआर दर्ज कराने गए थे तो आवेदन लिखने के दौरान बीते 24 अक्टूबर को सदमे में उन्हें हॉर्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद उनके पुत्र अतिंद्र कुमार के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि डॉ. मुकेश प्रसाद सिंह के खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.