गाज़ियाबाद, नवम्बर 5 -- मोदीनगर। भगवान गंज मंडी कॉलोनी में दो माह पूर्व हुई चोरी के खुलासे के लिए पुलिस तीन आराेपियों का नार्को टेस्ट कराने की तैयारी कर रही। जल्द ही पुलिस कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। वहीं, घरेलू सहायिका ने भी छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। भगवान गंज मंडी कॉलोनी निवासी कपड़ा व्यापारी प्रिंस सिघंल के घर से 25 लाख रुपये के जेवरात चोरी हुए थे। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, घरेलू सहायिका ने भी छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कई बार थाने पर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने घरेलू सहायिका से पूछताछ की, लेकिन कोई साक्ष्य नहीं मिला। घरेलू सहायिका भी बार-बार अपने बयान बदल रही है। एक सप्ताह पहले व्यापारियों ने डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी को ज्ञापन दिया था। डीसीपी ने जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया था। ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.