बस्ती, मार्च 18 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। डीएम बस्ती रवीश गुप्ता ने जिले के सभी आहरण वितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोषागार से ई पेमेन्ट के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है। ऑनलाइन बिल प्रस्तुत ई कुबेर प्रणाली से होता है। अनावश्यक विलंब और अप्रत्याशित तकनीकी समस्याओं से बचाव के लिए सभी आहरण वितरण अधिकारी कोषागार में समस्त बिल निर्धारित प्रक्रिया पूरा करते हुए 25 मार्च तक कोषागार का अवश्य प्राप्त करा दें। यदि किसी कारण से 25 मार्च तक बिल कोषागार में प्रस्तुत नहीं किया जा सका तो 31 मार्च को आहरण वितरण अधिकारियों द्वारा शाम पांच बजे तक ही कोषागार में बिल प्रस्तुत किया जाएगा। निर्धारित समय में बिल प्रस्तुत नहीं करने पर बजट लैप्स होता है तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी आहरण वितरण अधिकारी की होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.