कुशीनगर, मार्च 18 -- कुशीनगर। वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार यादव ने सभी आहरण/वितरण अधिकारियों से कहा है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 समाप्ति की ओर है। माह मार्च के आखरी तिथियों में कई महत्वपूर्ण सार्वजनिक अवकाश भी हैं। कोषागार के अभिलेखों के अनुसार अधिकांश बजट अवशेष पड़ा हुआ है। यह स्थिति ठीक नहीं है व आवंटित बजट का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण किये जाने का दायित्व आपका है। उन्होंने कहा कि अन्त क्षणों में अनावश्यक हड़बड़ी से त्रुटिपूर्ण भुगतान की आशंका रहती है। उन्होंने सभी आहरण/ वितरण अधिकारियों से अनुरोध किया है कि कोषागार में सभी बिल निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार 25 मार्च तक अवश्य प्रस्तुत कर दिये जायें, जिससे कि प्रस्तुत बिलों की आवश्यक चेकिंग के बाद कोषागार द्वारा बिलों की पासिंग तथा ई-पेमेण्ट के माध्यम से दिनांक 31 मार्च तक भुगतान के लिये ऑ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.