वाराणसी, जनवरी 21 -- वाराणसी। गिलट बाजार क्षेत्र में इस वर्ष सरस्वती पूजा को लेकर उत्साह चरम पर है। युवा बच्चा पार्टी क्लब की तरफ से बड़ी राज माता, गिलट बाजार परिसर में मां सरस्वती की भव्य और आकर्षक प्रतिमा की स्थापना की जा रही है। आयोजकों ने बताया कि इस बार की प्रतिमा विशेष रूप से महाराष्ट्र शैली में तैयार की जा रही है, जो अपनी कलात्मकता और भव्यता के कारण श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगी। क्लब के गौरव गुप्ता,चंदन गुप्ता, मनीष, अंकित ने बताया कि बनारस के प्रसिद्ध मूर्तिकार अभिजीत विश्वास द्वारा प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है। लगभग 25 फीट ऊंची यह प्रतिमा पूर्वांचल की तीसरी सबसे बड़ी सरस्वती प्रतिमा होगी। इसके साथ ही मां सरस्वती की एक छोटी प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी, जो बाल स्वरूप में दर्शन देगी। पंडाल में श्रद्धालुओं के लिए बाबा खाटू श्याम...