भागलपुर, जुलाई 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता मानसूनी बारिश से सरोबार जिले में धान की रोपनी की रफ्तार तेजी से बढ़ने लगी है। महज आठ दिन के अंदर ही जिले में रोपनी की रफ्तार आठ गुनी तक बढ़ चुकी है। जिला कृषि पदाधिकारी प्रेम शंकर प्रसाद ने बताया कि 12 जुलाई को जहां जिले में धान की रोपनी करीब तीन प्रतिशत ही हुई थी। वहीं 19 जुलाई को जिले में 24.98 प्रतिशत खेतों में धान की रोपनी हो चुकी थी। शनिवार तक जिले में कुल 13155.8 हेक्टेयर में धान की रोपनी हो चुकी है, जबकि जिले में कुल करीब 53 हजार हेक्टेयर में धान की रोपनी होनी है। उम्मीद है कि 15 अगस्त तक जिले में धान की रोपनी का लक्ष्य हासिल हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...