नई दिल्ली, फरवरी 6 -- भारत और इंग्लैंड की बीच जिम्बाब्वे में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में वैभव सू्र्यवंशी ने ऐतिहासिक पारी खेलकर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। उन्होंने इस मैच में शानदार 175 रनों की पारी सिर्फ 80 गेंदों में ताबड़तोड़ अंदाज में खेली। वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस पारी के दौरान 15 गगनचुंबी छक्के लगाए। उन्होंने 15 चौके भी जड़े और गेंदबाजों को सीधे बाउंड्री में डील किया। वैभव सूर्यवंशी ने आज की पारी के इन 15 छक्कों के साथ विश्व क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जिसे कोई भी बल्लेबाज तोड़ने का सोच भी नहीं सकता। वैभव सूर्यवंशी ने यूथ ओडीआई क्रिकेट में मात्र 25 पारियों में 110 छक्के लगा दिए हैं और विश्व क्रिकेट में एक नए कीर्तिमान की तरफ बढ़ गए हैं। इतनी कम पारियों में इतने अधिक छक्के वैभव की सिक्स हिटिंग एबिलिटी को दर्शाते हैं। पि...