उरई, दिसम्बर 8 -- जालौन। अवैध रूप से 25 देसी शराब के क्वार्टर ले जा रहे, एक युवक को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ा।पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर उसके खिलाफ कार्रवाई की।छिरिया चौकी पुलिस अजीत शर्मा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की छिरिया कट पर दमा गांव निवासी अभिषेक पुत्र मोहन एक थैला में अवैध रूप से शराब के क्वार्टर ले जा रहे हैं, मुखबिर की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने उन्हें घेरते हुए पकड़ लिया, तलाशी लेने पर उनके पास से थैला में 25 देसी शराब के क्वार्टर बरामद किए। चौकी इंचार्ज उन्हें पकड़कर कोतवाली में ले आये,जहां उनके खिलाफ दफा 60 एक्ट के तहत कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.