औरैया, दिसम्बर 19 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में 25 दिसंबर 2025 तक सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए तहसील मुख्यालयों और पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी एफआर अविनाश चन्द्र मौर्य ने दी। उन्होंने बताया कि सुशासन सप्ताह के तहत स्टेट पोर्टल आईजीआरएस में दर्ज लोक शिकायतों के साथ-साथ भारत सरकार की केंद्रीय लोक शिकायत निवारण प्रणाली में लंबित प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न विभागों से संबंधित सर्विस डिलीवरी आवेदनों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा। आम लोगों को ऑनलाइन सर्विस डिलीवरी सेवाओं की जानकारी देने और उनके प्रचार-प्रसार पर भी विशेष जोर रहेगा। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 23 दिसंबर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.