उरई, दिसम्बर 15 -- उरई। सुशासन सप्ताह के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित 'प्रशासन गाँव की ओर' नामक राष्ट्रव्यापी अभियान को जनपद में प्रभावी रूप से क्रियान्वित किए जाने के उद्देश्य से डीएम राजेश कुमार पाण्डेय व एसपी डॉ दुर्गेश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 19 से 25 दिसंबर 2025 तक चलने वाले इस एक सप्ताह के कार्यक्रम के दौरान तहसील मुख्यालय एवं पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाए, ताकि आमजन की लोक शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की केंद्रीय लोक शिकायत निवारण प्रणाली तथा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.