लखनऊ, मार्च 22 -- लखनऊ। माध्यमिक शिक्षकों के बकाए एरियर का भुगतान 25 मार्च तक नहीं किया गया तो उप्र. माध्यमिक शिक्षक संघ आन्दोलन के लिये बाध्य होगा। संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. आरपी मिश्रा का कहना है कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय डीआईओएस कार्यालय को शिक्षकों के एरियर का लाखों रुपये भेज चुका है। जिला संगठन ने डीआईओएस समेत अन्य अधिकारियों को इसकी सूचना भेजी है। जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा एवं जिला मंत्री महेश चन्द्र ने बताया कि जिला संगठन दो वर्ष से शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के बकाया एरियर के लाखों रुपये के भुगतान कराए जाने को लेकर अभियान चला रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.