फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 1 -- फर्रुखाबाद। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग ने 25 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए हैं और 18 लाख का जुर्माना वसूल किया है। उन्होंने बताया कि माह दिसंबर 2025 तक जनपद में 490 सड़क दुर्घटनायें हुयीं जिसमें 284 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या में 60 फीसदी दुपहिया वाहन सवार हैं। सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक हानि महिलाओं की होती है। जबकि दुर्घटना में घायल अधिकतर पुरुष होते हैं। एआरटीओ ने बताया कि भारत सरकार की ओर से एप लांच किया गया है। इसमें लाइसेंस प्रपत्र को रख रखते हैं जो कि मान्य होंगे। वाहन संबंधी या लाइसेंस सबंधी मूल प्रपत्र रखने की जरूरत नहीं होगी। इस एप का उपयोग कर अपने वाहन के चालान की स्थिति भी जान सकते हैं। आनलाइन पोर्टल ...