बांका, जून 26 -- बांका, एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई की ओर से बुधवार को शहर के एक होटल में वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के खेल मंत्री मंत्री सुरेंद्र मेहता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री व बांका विधायक रामनारायण मंडल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। अपने संबोधन में मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि 25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सत्ता के लिए देश पर आपातकाल थोप दिया था और लोकतंत्र का गला घोंटने का कार्य किया। म...