जमशेदपुर, दिसम्बर 6 -- जिला प्रशासन की ओर से चौकीदार नियुक्ति की दूसरी मेरिट लिस्ट का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। इसके अनुसार मात्र 25 चौकीदारों की ही नियुक्ति हो पाएगी। शेष 57 पद खाली रह जाएंगे। नियुक्ति समिति ने निर्णय लिया है कि विज्ञापन संख्या-01/2024 के तहत आगे कोई और मेधा सूची प्रकाशित नहीं की जाएगी। भविष्य में विभागीय मार्गदर्शन प्राप्त होने पर रिक्त पदों पर भर्ती हेतु नए सिरे से विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा। जो रिक्ति रह गई है, उसमें सबसे अधिक 32 ईडब्ल्यूएस, 10 बीसी-2, 5 सामान्य दिव्यांग, 3 आदिवासी दिव्यांग, 2 महिला व 2 ईडब्ल्यूएस दिव्यांग, इसके अलावा सामान्य कोटे में खेल, बीसी-2 में दिव्यांग और ईडब्ल्यूएस के खेल कोटे की एक-एक सीट शामिल है। उल्लेखनीय है कि जिले में चौकीदार के कुल 306 खाली पदों के लिए विज्ञापन निकाला गया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.