जामताड़ा, अक्टूबर 11 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नारायणपुर प्रखंड के मधुबन समेत 25 गांवों में शनिवार को नियमित टीकाकरण शिविर लगाया गया। एएनएम ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों को ओपीवी, रोटा, पेंटावैलेंट, एमआर, डीपीटी बूस्टर आदि टीके लगाए। साथ ही महिलाओं को परिवार नियोजन के अस्थायी और स्थायी उपायों की जानकारी दी। इसके पश्चात परिवार नियोजन किट वितरित की गई। मौके पर कई एएनएम एवं स्वास्थ्य सहिया उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.