धनबाद, मार्च 20 -- धनबाद, अमित वत्स। सरकारी स्कूलों में पहली से सातवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा (योगात्मक मूल्यांकन/ एसए टू) बुधवार को खत्म हो गई। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी) रांची के निर्देशानुसार कॉपियों का मूल्यांकन स्कूल स्तर पर गुरुवार से शुरू होगा। कॉपियों की जांच 24 मार्च तक पूरी करनी है। 25 मार्च को रिजल्ट जारी होना है, लेकिन छात्र-छात्रा, शिक्षकों व अभिभावकों के बीच इन दिनों चर्चा का बड़ा मुद्दा यह है कि रिजल्ट कार्ड मिलेगा या नहीं। अबतक सरकारी स्कूलों को रिजल्ट (रिपोर्ट) कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है। रिजल्ट जारी होने में मात्र चार दिन का समय बचा है। इस कारण स्कूल भी यह मानकर चल रहे हैं कि बच्चों को रिजल्ट कार्ड नहीं मिलेगा। बच्चों व अभिभावकों को स्कूल बुलाकर परीक्षा परिणाम की जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.