पिथौरागढ़, नवम्बर 8 -- उत्तराखंड क्रांति दल का कहना है कि राज्य गठन के 25 वर्षो में भी अलग राज्य की मूल अवधारणा पूरी नहीं हो सकी है। शनिवार को नगर के रामलीला मैदान सदर में आयोजित रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रम के दौरान यूकेडी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एडीएम योगेंद्र सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन सपनों को लेकर अलग राज्य की लड़ाई लड़ी गई, वह सपने आज भी अधूरे हैं। उन्होंने सरकार से राज्य की स्थाई राजधानी शीघ्र गैरसैण बनाने, मूल निवासियों के लिए मूल निवास प्रमाण पत्र व्यवस्था शीघ्र लागू करने, बेरोजगारों के लिए ठोस और स्पष्ठ रोजगार नीति घोषित करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने चिन्हीकरण से वंचित सभी वास्तविक राज्य आंदोलनकारियों को सम्मान देने के लिए चिन्हीकरण को शासना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.