उरई, जनवरी 12 -- उरई। हाईस्कूल इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड परीक्षा जिले के 247 परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी की कड़ी निगरानी के साथ शांतिपूर्ण नकल विहीन संपन्न कराई गई। पहले दिन सामान्य हिंदी के प्रश्न पत्र की छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। जनपद के 247 माध्यमिक विद्यालयों में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड परीक्षा सोमवार से शुरू हुई। परीक्षा में 37,809 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। इसमें इंटरमीडिएट के 18,791 परीक्षार्थी और हाईस्कूल के 19018 परीक्षार्थी हैं। सुबह की पाली में निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों के बैग और अन्य सामग्री बाहर रखवा दी गई। प्रवेश द्वार पर छात्र-छात्राओं की तलाशी के बाद ही में परीक्षा कक्ष के अंदर जाने दिया गया। सीसीटीवी के साथ कक्ष निरीक्षकों ने परीक्षार्थियों पर ...