लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 12 -- रोडवेज निगम बस सुविधा को गांव गांव पहुंचाने जा रहा है। इसके चलते लखीमपुर डिपो ने जिले में 246 गांवों को जोड़ने के लिए 13 नये बस रूटों का सर्वे किया था। सर्वे टीम ने अपनी रिर्पोट एआरएम के जरिए लखनऊ उच्चाधिकारियों को भेज दी थी। इन नये रूटों पर निगम अनुबंधित बस चलाने की तैयारी में है। हरदोई रीजन के आरएम इंजी. रमेश कुमार ने बताया कि गांवों को बस सुविधा से जोड़ने को लेकर 13 नये रूटों पर अनुबंधित बसों को चलाने की तैयारी में है। लखीमपुर डिपो की टीम ने जिलेभर में 13 नये रूटों का सर्वे किया था। इससे जिले के करीब 246 गांव बस सुविधा से जुड़ जाएगे। इनमें फूलबेहड़ क्षेत्र, बिजुआ, अलीगंज, नीमगांव, कस्ता मितौली, बड़ागांव, नकहा सकेथू क्षेत्र के तमाम गांवों को बस सुविधा मिल सकेगी। उस समय के एआरएम मुकेश मेहरोत्रा ने सर्वे की रिर्पोट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.