भागलपुर, अगस्त 2 -- भागलपुर। मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशित होने के बाद कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने भागलपुर जिले का 244612 मतदाताओं के नाम को काट दिया है जो निराशाजनक है। यह नाम नहीं कटा है बल्कि भाजपा ने वोटों की चोरी की है। एक साल पहले भाजपा जिनके वोटों से जीती आज उन्हीं का वोट खराब लगने लगा। बिना मृत्यु प्रमाण पत्र लिए मृतक बताकर वोटरों का नाम काटा गया, जो मजदूर बाहर कमाने गए है उनका नाम कैसे काटा गया। अब वैसे मजदूर सरकारी लाभों से भी वंचित हो जाएंगे। प्रवीण ने कहा कि अगर वोटरों का नाम नही जोड़ा गया तो आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...