नई दिल्ली, मार्च 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सरकार ने विकसित दिल्ली का बजट पेश करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्लीवालों से अपनी अपेक्षाएं बताने और सुझाव भेजने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली का बजट मार्च के तीसरे सप्ताह 24-26 मार्च के बीच आएगा। बजट को लेकर दिल्ली विधानसभा परिसर में आयोजित पत्रकारवार्ता में रेखा गुप्ता ने कहा कि जनता ने हमें जो मौका दिया है, हम उनकी सारी अकांक्षाओं की पूर्ति करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बजट विकसित दिल्ली का बजट है। हम बजट में समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे। जनता, संगठनों, समाज से आएं सुझावों और उनकी अपेक्षाओं को भी शामिल करने का प्रयास करेंगे। हमारे मंत्री और विधायक भी जनता के बीच जाकर उनके सुझाव लेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.