मुरादाबाद, सितम्बर 13 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत के सदस्य प्रस्तावित किसान पंचायत की तैयारी में जुट गए हैं। 24 सितंबर को संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश सिंह टिकैत मुरादाबाद में होंगे। गन्ना मूल्य भुगतान सहित किसानों की समस्याओं को लेकर पंचायत करेंगे। प्रशासन से सीधी बात करेंगे। जिलाध्यक्ष पद को लेकर जारी विवाद में निदान के बाद संगठन के सदस्य पंचायत को किसानों की भागीदारी और उनकी समस्याओं के निदान के लिए यादगार बनाने में जुटे हैं। पांच साल बाद राकेश टिकैत मंडल मुख्यालय की पंचायत में हिस्सा लेने आ रहे हैं। इस सूचना से संगठन के सभी सदस्य रोमांचित है। इसके लिए ब्लॉक वार संगठन के पदाधिकारियों को किसानों से संपर्क करने और स्थानीय समस्याओं का ब्योरा जुटाया जा रहा है। संगठन के पश्चिमी यूपी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह का कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.