नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जानी-मानी डिजिटल क्रिएटर मीशा अग्रवाल का निधन हो गया है। मीशा अपने मजेदार रील्स और मजाकिया कंटेंट के लिए जानी जाती थी। मीशा के निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हर कोई हैरान रह गया। 24 साल की उम्र में मीशा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मीशा के निधन की जानकारी उनके सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी गई है।हम इस दुख से उबर नहीं पा रहे मीशा के निधन की जानकारी उनके परिवार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। मीशा की फैमिली ने इंस्टाग्राम अकाउंट themishaagrawalshow पर उनके निधन की जानकारी शेयर करते हुए लिखा, 'हम बहुत भारी मन से मीशा अग्रवाल के निधन की दुखद खबर शेयर कर रहे हैं। आपने उन्हें और उनके काम को जो प्यार और समर्थन दिया, उसके लिए आपका धन्यवाद।...