नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जानी-मानी डिजिटल क्रिएटर मीशा अग्रवाल का निधन हो गया है। मिशा अपने मजेदार रील्स और मजाकिया कंटेंट के लिए जानी जाती थी। मिशा के निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हर कोई हैरान रह गया। 24 साल की उम्र में मिशा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मिशा के निधन की जानकारी उनके सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी गई है।हम इस दुख से उबर नहीं पा रहे मिशा के निधन की जानकारी उनके परिवार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। मिशा की फैमिली ने इंस्टाग्राम अकाउंट themishaagrawalshow पर उनके निधन की जानकारी शेयर करते हुए लिखा, 'हम बहुत भारी मन से मीशा अग्रवाल के निधन की दुखद खबर शेयर कर रहे हैं। आपने उन्हें और उनके काम को जो प्यार और समर्थन दिया, उसके लिए आपका धन्यवाद।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.