पटना, अप्रैल 1 -- विधानसभा की 24 समितियों के सभापतियों की सूची मंगलवार को जारी कर दी गई है। विभिन्न दलों के विधायकों को अलग-अलग समिति का सभापति बनाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए यह समिति गठित की है। पूर्व की समिति के कई सभापति के मंत्री बनने के बाद नई सूची जारी की गयी है। समिति का कार्यकाल एक अप्रैल, 2025 से 17वीं विधानसभा के कार्यकाल तक मान्य होगा। सभापतियों में भाजपा के आठ, राजद के छह, जदयू के पांच, कांग्रेस के दो तथा सीपीआई-एम और सीपीआई एमएल के एक-एक विधायक सभापति बनाए गए हैं। नियम समिति, सामान्य प्रायोजन समिति एवं विशेषाधिकार समिति के सभापति स्वयं विधानसभा अध्यक्ष होंगे। वहीं, लोक लेखा समिति के सभापति भाई वीरेंद्र, प्राक्कलन समिति के तारकिशोर सिंह, सरकारी उपक्रमों संबंधि समिति के हरिनारायण सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.