मुंगेर, अक्टूबर 6 -- जमालपुर। जमालपुर मदर डेयरी मिल्क प्लांट की स्थापना से शहर व जिलावासियों को उम्मीद जगी है कि यहां रोजगार का सृजन होगा। यहां के किसानों व पशुपालकों की माली हालत दूर होगी। वहीं जमालपुर शहर एक बार फिर से बिहार सहित देश में अपनी नई पहचान बनाने में सपल हो पाएगा। शनिवार का दिन जमालपुर-मुंगेरवासियों के लिए एतिहासिक पल था, जब सीएम नीतीश कुमार ने करीब 250 करोड़ की लागत से मदर डेयरी मिल्क यूनिट का शिलान्यास किया। इस यूनिट का उद्घाटन 2027 में होगा। मोतीहारी के बाद बिहार में दूसरा है मदर डेयरी की जमालपुर में यूनिट: मदर डेयरी एक भारतीय कंपनी है जो दूध, दही, आइसक्रीम, पनीर और घी जैसे डेयरी उत्पादों का निर्माण, विपणन और बिक्री करती है। यह भारत सरकार के राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के स्वामित्व वाली एक सहायक कंपनी है। इसकी स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.