बिजनौर, जनवरी 9 -- परिवर्धन (वोट बढ़वाने) के लिए प्रारुप 2 फार्म में फर्जी दस्तावेज लगाए जाने का मामला एसडीएम सदर रीतू रानी द्वारा की गई जांच में हुआ। जांच में सामने आया कि वोट बढ़वाने के लिए दिए गए फार्म में आधार कार्ड और पैन कार्ड में जन्मतिथि संदिग्ध थी। एसडीएम ने सम्बंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसडीएम सदर रीतू रानी ने बताया कि रजिस्ट्रार कानूनगों, निर्वाचन कार्यालय तहसील बिजनौर कक्ष-9 द्वारा अपनी आख्या उपलब्ध करायी गयी। जिसमें उल्लेख किया गया है कि ग्राम पंचायत मुबारकपुरकलां भाग संख्या 89 के बीएलओ परवेन्द्र कुमार द्वारा दी गई आख्यानुसार ग्राम पंचायत मुबारकपुरकलां के सम्भावित प्रत्याशी द्वारा उनको 24 फार्म परिवर्धन के लिए प्रारूप 2 पर दिए गये थे। जिनके साथ आधारकार्ड एवं पैनकार्ड भी दिया गया था। एसडीएम सदर ने बताया कि जिनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.