अलीगढ़, फरवरी 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश के 24 जिलों में लोक निर्माण विभाग के भवनों के दिन बहुरने वाले हैं। विशेष मरम्मत व सौंदर्यीकरण को लेकर शासन ने बजट जारी कर दिया है। अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, गाजियाबाद, प्रयागराज, वाराणसी समेत अन्य जिलों में लोक निर्माण विभाग के भवनों की मरम्मत के लिए शासन ने 1226 लाख के सापेक्ष 487.80 लाख का बजट जारी किया है। लोक निर्माण विभाग अलीगढ़ ने भवनों के मरम्मत को लेकर प्रस्ताव भेजा था। जिसमें मरम्मत को लेकर 48 लाख रुपये का प्रस्ताव था, स्वीकृति के बाद 19 लाख का बजट शासन ने अलीगढ़ लोक निर्माण विभाग को आवंटित किया है। मरम्मत कराए जाने के नियमानुसार निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग अब टेंडकर कराकर भवनों की मरम्मत कराएगा। लोक निर्माण विभाग के कई भवन जर्जर हैं। वहीं मुख्य अभियंता नए कार्यालय के ...