शामली, जनवरी 30 -- सकौती गांव में चार सगे भाइयों के बीच सम्पत्ति को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद गुरूवार को पंचो के घर के बाहर अपने एक लाख रूपयों की मांग को लेकर धरने पर बैठे तेजपाल का गांव के मौजिज लोगो ने 24 घंटे मे पैसे दिलाने के आश्वासन पर धरना समाप्त करा दिया। लेकिन शाम होने तक पैसे वापस नही मिलें। खबर लिखे जाने तक आश्वासन की समयावधि समाप्त नही हो सकी। वही पंच व मौजिज ग्रामीण पीडित तेजपाल के ससुराल पक्ष के रिश्तेदारो को मामले मे हस्तक्षेप कर मामले के निस्तारण मे लगे रहे। बता दें कि सकौती निवासी महक सिंह, ऋषिपाल, तेजपाल और विजयपाल चारों भाई हैं। इनकी पैतृक भूमि मुश्तर के खाते में दर्ज है, लेकिन कुर्राबंदी न होने के कारण पिछले करीब पंद्रह वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के चलते कई बार आपसी कहासुनी और झगड़े भी हुए और मामला पु...