लखनऊ, जनवरी 12 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बीते 24 घंटे में 67276 लोगों ने फॉर्म-6 भरा है। जिसमें से 62211 लोगों ने स्वयं और 5065 लोगों के फॉर्म राजनीतिक दलों के बीएलए की ओर से भरवाए गए हैं। अभी तक कुल 18.14 लाख लोगों ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरा है। यूपी में 12.55 करोड़ लोगों की ड्राफ्ट मतदाता सूची बीते 6 जनवरी को जारी की गई थी। उसके बाद से राजनीतिक दलों के बीएलए की ओर से 6984 फॉर्म-6 भरवाए गए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा 4067 फॉर्म-6 भाजपा की ओर से भरवाए गए हैं। सपा की ओर से 1629, बीएसपी की ओर से 767, आप की ओर से 77 और कांग्रेस के बीएलए 444 लोगों को फॉर्म-6 भरवा चुके हैं। छह जनवरी के बाद 1.89 लाख लोगों ने खुद फॉर्म-6 भरा है। छह जनवरी से पूर्व यूपी में 16.18 लाख लोग मतदाता सूची म...