सिद्धार्थ, अक्टूबर 29 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। मौसम इधर काफी गर्म था। जिले का तापमान 32 डिग्री के आसपास ही ठहरा था। मंगलवार को अचानक तापमान छह डिग्री नीचे गिर गया। इससे ठंड का अहसास होने लगा। आसमान में छाए बादलों के बीच चल रही तेज हवा ने और ठंड बढ़ा दी है। लोग ठंड से बचते नजर आए। ठंड का मौसम शुरू हुए करीब एक पखवारा होने को है इस बीच गर्मी कम नहीं हो रही थी। सुबह से निकलने वाला सूरज लोगों को तपा दे रहा था। पसीने से लोग तरबतर हो जा रहे थे। सोमवार को ही मौसम में कुछ बदलाव दिखा था लेकिन गर्मी का अहसास कम नहीं हो सका था। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। मंगलवार को तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। तापमान छह डिग्री नीचे आने से ठंड बढ़ गई। तापमान गिर कर 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। छोटे बच्चों को लोगों न...