कोडरमा, मार्च 21 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि । चंदवारा थाना अन्तर्गत ढाब में एसबीआई एटीम से दस लाख की लूट मामले में 24 घंटे से अधिक बीत जाने के बावजूद भी पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच पायी है। हालांकि चंदवारा व बरही पुलिस द्वारा मामले का उदभेदन के लिए सक्रिय रूप से जुटी है। चंदवारा थाना प्रभारी धनेश्वर कुमार ने बताया कि पुलिस सीसी टीवी फुटेज को खंगाल रही है। जल्द हीं अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा। बता दें कि चंदवारा थाना क्षेत्र के ढाब में 18-19 मार्च की रात अपराधियों द्वारा एसबीआई एटीएम मशीन को काटकर 9 लाख 99 हजार 500 रुपए लूट लिये थे। इन्हीं अपराधियों द्वारा बरही थाना क्षेत्र में भी एक एटीएम से लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.