लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 8 -- मोहम्मदी क्षेत्र में एक किशोरी की मौत के मामले में पुलिस 24 घंटे से ज्यादा उलझी रही। किशोरी अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। लौटकर आई तो वह गर्भवती थी। किशोरी अपने परिवार की सुपुर्दगी में थी। इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी और सोमवार को उसकी मौत हो गई। गर्भवती किशोरी की मौत के बाद उसका शव लेने को न परिवार तैयार था और न ही प्रेमी के घरवाले ही। दोनों पक्षों के इंकार के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहां भी कोई परिजन साथ नहीं गया। मंगलवार शाम को काफी मान-मनौव्वल के बाद लड़की के घरवाले उसके शव को अपनाने और अंतिम संस्कार को राजी हुए। इस दौरान गांव में पुलिस फोर्स तैनात रहा। पुलिस के अनुसार, किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने 19 सितंबर को आरोपी के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने में केस दर्ज कर लिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.