सीतामढ़ी, दिसम्बर 3 -- सुरसंड। नगर पंचायत सुरसंड क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना को पुलिस ने महज 24 घंटे में सुलझाते हुए दो आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद बाईक वार्ड संख्या एक में दुर्गा मंदिर के निकट स्थित आवासीय परिसर से चोरी हुई थी। थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ने बताया कि 30 नवंबर की शाम ग्लैमर बाइक चोरी हो गयी थी। घटना को लेकर बाईक मालिक संजीव कुमार के बयान थाने में एफआईआर की गयी थी। जांच के दौरान मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद दोनों संदिग्धों की पहचान की गई। इसके आधार पर छापेमारी कर नेपाल के महोत्तरी जिले के जलेश्वर थाना क्षेत्र के हलखोरी गांव निवासी सुरेश राय का पुत्र अरविंद कुमार को वार्ड 15 स्थित शांति नर्सिंग होम के पीछे नथुनी प्रसाद के किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया। वह अपनी मां के साथ डेरा लेकर रहता था। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.