मुंगेर, अक्टूबर 10 -- जमालपुर। आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से जमालपुर सहित विश्व 180 देशों में बाबा नाम केवलम कीर्तन का गायन किया गया, तथा गुरुवार को 24 घंटे का अखंड कीर्तन समारोहपूर्वक स्थानीय जमालपुर आनंद संभूति मास्टर यूनिट, अमझर में संपन्न हुआ। कीर्तन का संचालन आचार्य रुद्रप्रकाशानंद अवधूत ने किया। उन्होंने बताया कि कीर्तन सम्पूर्ण ब्रह्मांड के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह अष्टाक्षरी सिद्ध महामंत्र बाबा नाम केवलम सद्गुरू श्री आनंदमूर्ति जी ने 8 अक्टूबर 1970 को अमझरिया, लातेहार जिला, झारखंड, भारत में में दिया था। आठ अक्षरों वाला यह शक्तिशाली और सार्वभौमिक मंत्र, सार्वभौमिक प्रेम का सार है और दुनिया भर के आध्यात्मिक साधकों द्वारा इसका अभ्यास किया जाता है। उन्होंने कहा कि ईश्वर के साथ गहरा संवाद स्थापित करने के लिए निश्चित ही कीर्तन, भक...