कटिहार, दिसम्बर 17 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र प्रखंड अंतर्गत छर्रामारी गंगाघाट पर 24 गोलियों की सलामी के साथ सेना के जवान उत्तम कुमार मंडल को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे। शहीद जवान का पार्थिव शरीर सेना के जवानों द्वारा लखनऊ से उनके पैतृक गांव छर्रामारी लाया था। ज्ञात हो कि विगत छह माह पूर्व उत्तम कुमार मंडल ने ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी कराए थे। उनके भाई तपेश कुमार मंडल ने बताया कि सर्जरी के बाद से ही उनकी तबीयत खराब चल रही थी। देहरादून में वह कार्यरत था। इलाज के दौरान 14 दिसंबर को उन्होंने लखनऊ कमांड अस्पताल में अंतिम सांस ली। शहीद जवान अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। बड़े पुत्र आदित्य कुमार मंडल 12 वर्ष के हैं। उत्तम कुमार मंडल वर्ष 2004 से सीएमपी (मिलिट्री पुलिस) में हवलदार पद पर कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.