बक्सर, अगस्त 11 -- बक्सर, निसं। शहर से सटे अहिरौली स्थित कार्यालय पर भाजपा युवा मोर्चा की क्षेत्रीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बक्सर-आरा के पदाधिकारी संयुक्त रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 24 अगस्त को किला मैदान में राष्ट्रवादी युवाओं का महासंगम होगा। जिसमें युवा राष्ट्रविरोधी ताकतों को कुचलने का संकल्प लेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि संस्कृति विरोधी और देश विरोधी शक्तियों के समूल नाश का यही उचित समय है। जिसमें युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय व मंच संचालन बिट्टू सिंह ने किया। कार्यक्रम में भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.