संभल, दिसम्बर 10 -- श्रीवंश गोपाल तीर्थ से 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग को पक्का बनाने के लिए पीडब्लूडी द्वारा शासन को भेजे गए 413 करोड़ के प्रस्ताव के बाद अब परिक्रमा मार्ग में आ रहे बिजली के पोल व पेड़ों को लेकर भी बिजली विभाग व वन विभाग की टीम ने सर्वे शुरू कर दिया है। जिससे की सभी पोल व पेड़ों को चिन्हित किया जा सके। विभाग इनको हटाने के लिए करीब दस करोड़ का प्रस्ताव भेजा है। शासन में वास्तविक डीपीआर बनाकर शासन में भेज दी गई है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद परिक्रमा मार्ग पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। श्रीवंश गोपाल तीर्थ से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली 24 कोसीय परिक्रमा फेरी में हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं, लेकिन वर्षों से उनकी सबसे बड़ी समस्या परिक्रमा मार्ग की दुर्दशा रही है। पहले श्रद्धालुओं को खेतों की कच्ची पगडंडियों से होकर परिक्रमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.