सहारनपुर, अक्टूबर 9 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कराई जाने वाली सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा तथा सहायक वन संरक्षक, क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा प्रारम्भिक परीक्षा 12 अक्टूबर को होगी। 24 केन्द्रों पर दो पालियों में होने वाली पीसीएस परीक्षा में 10,848 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बुधवार को परीक्षा तैयारियों की समीक्षा बैठक में डीएम मनीष बंसल ने कहा कि सभी सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, केन्द्र पर्यवेक्षक निर्धारित प्रक्रियानुसार परीक्षा के सफल संचालन एवं परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्षता एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए लगन, सजगता, आत्मानुशासन एवं समयबद्धता से सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा को पूर्व परीक्षाओं की भांति पूरी पारदर्शिता के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.