एक प्रतिनिधि, मई 13 -- रेल पुलिस द्वारा जब्त मादक पदार्थ कोर्ट में जांच के दौरान ईंट-पत्थर निकला। घटना सामने आने के बाद मुजफ्फरपुर रेल एसपी ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही सुगौली रेल पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। आरपीएफ आउटपोस्ट सुगौली और रेल थाना सुगौली की संयुक्त टीम ने पांच मार्च को स्टेशन परिसर में तीन पीठू बैग से लावारिस हालत में 24.390 किलोग्राम चरस बरामदगी का दावा किया था। कार्यपालक दंडाधिकारी सह सुगौली अंचलाधिकारी कुन्दन कुमार की मौजूदगी में मादक पदार्थ का वजन कर उसे सीलबंद किया गया और पैकेट को सुगौली रेल पुलिस को सौंप दिया गया। रेल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मादक पदार्थ को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां जांच के दौरान पैकेट से ईंट-पत्थर मिले। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल एसपी वीणा कुमारी ने सुगौली र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.