शाहजहांपुर, मई 23 -- बंडा। जिले में प्रत्येक ब्लॉक में 24 करोड़ की लागत से एक अत्याधुनिक मॉडल स्कूल बनाया जाएगा। हर स्कूल पांच एकड़ क्षेत्र में बनेगा और उसमें नर्सरी से लेकर इंटर तक की कक्षाएं चलेंगी। उक्त बातें पीएमश्री विद्यालय लालपुर आजादपुर में नवनिर्मित गेट के उद्घाटन के दौरान डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि निगोही के कजरी नूरपुर से इसकी शुरुआत हो चुकी है। डीएम ने बताया कि 60 हजार पौधों की नर्सरी तैयार की गई है, जिन्हें मानसून में हर स्कूल में रोपित किया जाएगा। स्कूलों को हरा-भरा और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। कक्षा 8 की छात्रा अंशिका को कंप्यूटर ज्ञान के लिए डीएम ने सम्मानित किया। गीता श्लोक प्रतियोगिता के लिए 10 लाख रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है। इस दौरान परियोजना निदेशक अवधेश राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.